सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सर्कल फोरम ने शिकायतों का निराकरण किया

इन्दौर नगर पालिक निगम

न.प्र.)। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण के लिए जिला, सर्कल स्तर पर शिकायत निवारण फोरम कार्यरत हैं, इन फोरम में बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए प्रभारी अधिकारी कार्यरत हैं। पिछले तीन माह के दौरान इंदौर समेत अन्य जिलों, सर्कल की फोरम में 46 शिकायतों का समाधन किया गया हैं।

इन शिकायतों में बिलिंग संबंधी, मीटर संबंधी, कनेक्शन संबंधी व अन्य प्रकार की शिकायतें शामिल हैं। कंपनी ने जिले, सर्कल की इन फोरम का लाभ लेने का आह्वान किया हैं।

जाहिर सूचना

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि विक्रेता श्रीमती शबाना खान पति श्री अमजद खान पता- 198-ए सफा पार्क कालोनी खजराना इन्दौर पूर्व नाम आदिनाथ गृह निर्माण द्वारा वार्ड 39 झोन क्र 10 राजस्व विभाग में आवेदन प्रस्तुत कर निगम रेकार्ड में दर्ज सम्पत्तिकर पिन नं. 2000329112 पर आवेदन प्रस्तुत कर दर्ज नाम पर सम्पत्ति का नामांतरण चाहा गया है। इस जाहिर सूचना प्रकाशन दिनांक से सात दिवस की अवधि में किसी भी व्यक्ति, बैंक, संस्था व अन्य को उक्त सम्पत्ति के नामांतरण पर आपत्ति हो तो झोन क्र.10 राजस्व विभाग में प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी के समक्ष अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। अवधि पश्चाात व बिना लेखी प्रमाण प्रस्तुत आपत्ति स्वीकार नहीं की जावेगी।