सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

‘कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम’ कार्यशाला

ई दक्ष केन्द्र पर मिशन कर्मयोगी के अन्तर्गत कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, कार्यालय परियोजना संचालक आत्मा तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी क्षमताओं एवं योग्यताओं की पहचान करने, समूह में प्रभावी ढंग से कार्य करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा विपरीत परिस्थितियों में सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक अतुल कुमार पाण्डेय एवं प्रशिक्षक जाग्रति चौहान ने किया।