सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आज फिर तीन स्थानों पर राजस्व शिविर

न.प्र.)। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व जनकल्याण शिविरों की श्रृंखला में आज जिले के तीन राजस्व निरीक्षक वृत्तों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती, नक्शा-खसरा संबंधी प्रकरणों सहित अन्य राजस्व मामलों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

आज आयोजित होने वाले राजस्व शिविरों में हातोद तहसील के वृत्त- 1 आगरा, महू तहसील के वृत्त-2 मानपुर तथा खुड़ैल तहसील के वृत्त-3 खुड़ैल बुजुर्ग शामिल हैं।