सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता…

इंदौर संस्करण दैनिक ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ें · डाउनलोड करें
पुराना अंक

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 जुलाई 2026

City Blast Indore E-Paper 31 July 2026 – read online & download PDF

· 12 पृष्ठ · इंदौर संस्करण

इस अंक के पृष्ठ

12 पृष्ठ · किसी भी पृष्ठ पर क्लिक करें

31 जुलाई 2026 की मुख्य खबरें · Top storiesसभी 79 खबरें →

चार मंजिला इमारत ढही 6 की मौत, कई लोग दबे

मुंबई के पास भिवंडी में देर रात ‘कोहिनूर' नाम की 4 मंजिला रिहायशी इमारत अचानक भरभरा कर ढह गई। इमारत गिरते ही पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं मलबे के नीचे 6-7 और…

पृष्ठ 1 · 1 मिनट

  1. 9 की मौतपृष्ठ 1
  2. अब कर्नाटक में पानी पर किसानों का बवालपृष्ठ 1
  3. एलओसी के करीब पहुंची पाक सेना मुनीर भी पहुंचेपृष्ठ 1
  4. पाकिस्तान में भी बन गई ‘कॉकरोच पार्टी’पृष्ठ 1
इस अंक की सभी 79 खबरें पढ़ें →

इस अंक के बारे में · About this issue

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 जुलाई 2026: इंदौर से प्रकाशित दोपहर दैनिक हिंदी अख़बार सिटी ब्लास्ट का शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 का पूरा अंक (12 पृष्ठ) यहाँ ऑनलाइन पढ़ें। अख़बार बिल्कुल छपे हुए रूप में, पृष्ठ दर पृष्ठ उपलब्ध है और इसकी PDF मुफ़्त डाउनलोड की जा सकती है।

इस अंक की प्रमुख खबरें: चार मंजिला इमारत ढही 6 की मौत, कई लोग दबे। अब कर्नाटक में पानी पर किसानों का बवाल। एलओसी के करीब पहुंची पाक सेना मुनीर भी पहुंचे। पाकिस्तान में भी बन गई कॉकरोच पार्टी। पाक मंत्री ने कहा हमारा सिस्टम तबाह हो गया। चौकसे कं 7 दिन आराम की सलाह के दौरान मिले थे 3 नंटिस। निगम के सेल्फी अभियान से जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे दूर। वरिष्झ ठयाख्याता और सहायक संचालक की पदस्थापना सूची का इंतजार।

किसी भी खबर पर बॉक्स बनाकर उसकी न्यूज़ क्लिप बनाइए और WhatsApp पर शेयर कीजिए। सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के पुराने अंक तारीख़ या महीने से खोजे जा सकते हैं।

Read the City Blast Indore e-paper of Friday, 31 July 2026 online. City Blast is a Hindi afternoon daily newspaper from Indore, Madhya Pradesh. View all 12 pages exactly as printed, download today's newspaper PDF for free, browse old issues by date and share news clips on WhatsApp.

City Blast epaper date: 31 July 2026 · 31 Jul 2026 · 31-07-2026 · 31/07/2026 · 31.07.2026

इस अंक की खबरें – टेक्स्ट रूप में · Text version

हर पृष्ठ की खबरें — शीर्षक पर क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें। असली रूप में पढ़ने के लिए ऊपर "यह अंक पढ़ें" दबाएँ।

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 जुलाई 2026 – पृष्ठ 1 · 13 खबरें

चार मंजिला इमारत ढही 6 की मौत, कई लोग दबे

मुंबई के पास भिवंडी में देर रात ‘कोहिनूर' नाम की 4 मंजिला रिहायशी इमारत अचानक भरभरा कर ढह गई। इमारत गिरते ही पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं मलबे के नीचे 6-7 और लोगों के फंसे होने… पूरी खबर पढ़ें →

9 की मौत

स्पेन के ‘सेउटा' की सीमा पर अजीब संकट खड़ा हो गया मोरक्को की सीमा तोड़कर स्पेन में हजारों प्रवासी घुस गए। ये प्रवासी सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को चकमा देकर और उन्हें धकेलते हुए सेउटा में दाखिल हो गए। साल 2021 के बाद… पूरी खबर पढ़ें →

अब कर्नाटक में पानी पर किसानों का बवाल

कर्नाटक में कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को छोड़े जाने के फैसले के बाद राज्य में किसानों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है। मांड्याा और मैसूरु जिलों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम के हालात बने हुए हैं। यह… पूरी खबर पढ़ें →

एलओसी के करीब पहुंची पाक सेना मुनीर भी पहुंचे

पीओके में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे इलाकों में पाकिस्तानी सेना की गतिविधियां बढ़ गई हैं। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और गुरेज (बांदीपोरा) क्षेत्र से सटे एथमुकाम डिग्री कॉलेज में बड़ी संख्या… पूरी खबर पढ़ें →

पाकिस्तान में भी बन गई ‘कॉकरोच पार्टी’

भारत में चर्चा में रही कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब पाकिस्तान में कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान नाम से एक नया राजनीतिक समूह सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहे इस समूह के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 12 हजार से… पूरी खबर पढ़ें →

पाक मंत्री ने कहा हमारा सिस्टम तबाह हो गया

पाकिस्तान की आर्थिक और राजनीतिक बदहाली के बीच देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी का एक हैरान करने वाला और बड़ा बयान सामने आया है। सत्ता के शीर्ष केंद्र में बैठे गृह मंत्री ने सार्वजनिक मंच से स्वीकार किया है कि पाकिस्तान की… पूरी खबर पढ़ें →

ओवैसी ने कहा– नहीं बोलूंगा वंदे मातरम

एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने वंदे मातरम विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि वह एक मुस्लिम हैं और अल्लाह के अलावा किसी की इबादत नहीं कर सकते। वे वंदे मातरम नहीं बोलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वंदे मातरम को… पूरी खबर पढ़ें →

कोयला खदान में बड़ा धमाका 32 मजदूरों की मौत, 10 लापता

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक कोयला खदान में भीषण विस्फोट हो गया जिसके कारण खदान का बड़ा हिस्सा ढह गया। इस हादसे में कम से कम 32 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा मजदूर जमीन के नीचे फंस गए और लापता हैं। ये धमाका… पूरी खबर पढ़ें →

भोजशाला के पीछे नमाज के लिए राजी हुआ मुस्लिम पक्ष

ऐतिहासिक भोजशाला परिसर से जुड़े मामले में देर रात प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा हुई। चर्चा के बाद मुस्लिम पक्ष ने भोजशाला के पीछे निर्धारित स्थान पर नमाज अदा करने की सहमति जताई है। हालांकि अंतिम… पूरी खबर पढ़ें →

ईरान पर हमले रोकने वाला प्रस्ताव फेल

अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। इसके लिए वोटिंग हुई, जिसमें यह 49-50 के अंतर से खारिज हो गया। पेन्सिलवेनिया से रिपब्लिकन सीनेटर डेव मैककॉर्मिक वोटिंग में शामिल… पूरी खबर पढ़ें →

राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती का पूरा सिस्टम बदल गया

राम मंदिर में अब चढ़ावा चोरी नहीं होगी। यहां गिनती का पूरा सिस्टम बदल गया। अब दानपात्र से निकला हर नोट, हर सिक्का और हर कदम कैमरे में रिकॉर्ड होगा। सिर्फ सीसीटीवी ही नहीं, बल्कि अलग से वीडियोग्राफर भी पूरी प्रक्रिया की… पूरी खबर पढ़ें →

उप्र में भाजपा को लगेगा बड़ा झटका

उत्तरप्रदेश के चुनाव में भाजपा को 50 से ज्यादा सीटों का नुकसान हो सकता है। भाजपा द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार भाजपा को बहुमत के लिए संघर्ष करना पड़ सकता हैं। सर्वे को देखते हुए 35 प्रतिशत विधायकों के टिकट काटने का… पूरी खबर पढ़ें →

लिस्ट में शामिल कर लिया है। मोस्ट वांटेड घोषित किए गए इस आरोपी का नाम गुरप्रीत सिंह है। एफबीआई के मुताबिक, गुरप्रीत पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर और ड्रग माफिया जग्गू भगवानपुरिया के इंटरनेशनल क्रिमिनल नेटवर्क का सदस्य है। इन आरोपों के आधार पर, 25 जून 2026 को लॉस एंजिल्स स्थित अमेरिका की जिला अदालत ने गुरप्रीत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

पृष्ठ 1 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 जुलाई 2026 – पृष्ठ 2 · 3 खबरें

चौकसे कं 7 दिन आराम की सलाह के दौरान मिले थे 3 नंटिस

जिस चिकित्सक ने इलाज कर पर्ची लिखी थी उन्हें भी दो घंटे थाना पर रूकना पड़ा चौकसे बोले मैं तो सामान्य रूप से गिनती के साथियों के साथ पहुंचा थाना, मुझे मालूम होता तो मैं बड़ी संख्या में कांग्रेसी लेकर पहुंचता पूरी खबर पढ़ें →

पूर्व सांसद कामरेड आएंगी

शैलेंद्र शैली स्मृति व्याख्यान माला में पूर्व सांसद पूर्व सीपीएम पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड सुभाषिनी अली 2 अगस्त कोे अभिनव कला समाज गांधी हाल पर आज की दुनिया भारत और जैन जी संघर्ष व संभावनाएं विषय पर दोपहर 1 बजे मुख्य… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 2 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 जुलाई 2026 – पृष्ठ 3 · 8 खबरें

निगम के सेल्फी अभियान से जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे दूर

निगम ने बनाया 5 लाख सेल्फी लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड लोगों ने सेल्फी नहीं ली तो गाड़ी के साथ चल रहे एनजीओ कर्मचारी ने अपने कैमरे से फोटो लेकर कर दी अपलोड पूरी खबर पढ़ें →

अवैध कालोनी में रेरा के कारण रजिस्ट्री पर अभी भी रोक-कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोदकुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया कि मप्र में सरकार किस तरह काम कर रही है इसका उदाहरण सामने है। मप्र शासन के वित्त सचिव अमित राठौर ने विगत दिनों प्रदेश के सभी जिला पंजीयको, वरिष्ठ जिला… पूरी खबर पढ़ें →

छात्रों पर सांसद कंगना की टिप्पणी पर सद्बुद्धि यज्ञ

शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि भाजपा सांसद कंगना रनोत ने छात्रों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर कांग्रेसियों ने पंढरीनाथ चौराहा स्थित भैरव बाबा मंदिर पर हवन कर कंगना को सद्बुद्धि के लिए… पूरी खबर पढ़ें →

माहेश्वरी समाज के प्रादेशिक चुनाव में दोनों टीम का ध्यान इंदौर पर

पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार 2 अगस्त को आम्बेडकर नगरी महू में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे। 300 मतदाता अपने अधिकार का उपयोग करेंगे। दो पैनल टीम उमा महेश पैनल और जय रणजीत… पूरी खबर पढ़ें →

सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति

नगर पालिक निगम सफाई कर्मचारी युवा कामगर संघ के महेश गौहर, सूरज गौहर ने बताया कि निगम में पहली बार 39 सफाई संरक्षक उप स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। गौहर ने कहा कि करीब दो वर्ष पूर्व तत्कालीन सहायक आयुक्त… पूरी खबर पढ़ें →

मुख्यमंत्री इन्दौर आकर जाएंगे झाबुआ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ट्रांजिट विजिट पर इन्दौर आएंगे। वे इन्दौर विमानतल से झाबुआ जिले के थांदला पहुंचेंगे जहां वे प्रदेश स्तरीय स्वसहायता समूहों का क्षमतावर्धन एवं त्रण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।… पूरी खबर पढ़ें →

निगम ने लगाई अनुबंध उल्लंघन करने वाली 6 दुकानों पर सील

नगर निगम के मार्केट विभाग ने 6 उन दुकानों पर सील लगाई, जहां मूल मालिक के स्थान पर अन्य किरायेदार दुकान का संचालन कर रहे थे और दुकान आवंटन अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर रहे थे। नूतन स्कूल कम्पाउंड मार्केट की बाबूलाल… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 3 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 जुलाई 2026 – पृष्ठ 4 · 8 खबरें

नगर निगम के अधिकारी के घर के पास सड़ांध मार रहा है कचरा

इंदौर में स्वच्छता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है मेनरोड और मुख्य मार्ग तो चकाचक हो रहे हैं और चौराहों पर खूब सफाई हो रही है, लेकिन बेकलाइन और गलीकूचों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह सिर्फ आमजन से जुड़ा हुआ मामला… पूरी खबर पढ़ें →

फर्जीवाड़े में पकड़ाए कर्मचारी की मंगेतर ने थाना पर मचाया हंगामा

इंदौर में फर्जी एडवायजरी कम्पनियां यहां-वहां संचालित हो रही है, जो कि पुलिस के लिए भी सिर दर्द बनी हुई है, हालांकि इस मामले में पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन फर्जी एडवाइजरी कम्पनी के संचालकों… पूरी खबर पढ़ें →

अंतिम मतदाता सूची के समय भाजपाई भी रहे मौजूद

नगर निगम चुनाव को लेकर कल कलेक्टर शिवम वर्मा की मौजूदगी में मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण की समीक्षा में भाजपाई भी मौजूद रहे। मनोहर मेहता, सौरभ खंडेलवाल, हितेश गुप्ता ने शिरकत की और मतदाता सूची भी प्राप्त की। पूरी खबर पढ़ें →

नामांतरण घोटाला अभी भी जांच में और वेतन घोटाले की दर्ज हो गई एफआईआर

इंदौर नगर निगम में जब बड़े लोग घोटाले में फंसने लगते हैं तो उस घोटाले को जांच में अटका दिया जाता है। जो घोटाले में बहुत छोटे कर्मचारी शामिल होते हैं उसमे सारा काम तेजी से हो जाता है। इसका उदाहरण हाल ही में सामने आया… पूरी खबर पढ़ें →

नीट मेडिकल में सफलता पर गर्ग का सम्मान

नीट मेडिकल में टॉपर आने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आराध्य गर्ग का सम्मान किया। आराध्य ने रीनीट मेडिकल एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 110 और जनरल कैटेगरी में 85 रैंक लाकर इंदौर टॉपर और एमपी में सेकंड टॉपर स्थान प्राप्त… पूरी खबर पढ़ें →

कांग्रेसियों ने की सूची प्रकाशन में शिरकत

कल फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक परीक्षण की स्टैंडिंग कमेटी में कल कांग्रेस नेता विपिन वानखेड़े, संजय बाकलीवाल, इम्तियाज बेलिम मौजूद थे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने मतदाता सूची प्रदान की। पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 4 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 जुलाई 2026 – पृष्ठ 5 · 2 खबरें

हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी निगम नहीं हटा पा रहा है बैनर-होर्डिंग

धार्मिक यात्रा और राजनीतिक बधाई के होर्डिंग पूरे शहर में लगे हैं याद आते हैं वह दिन... महापौर ने अपने होर्डिंग हटवाए लेकिन बाकी पर कार्रवाई नहीं हुई पूरी खबर पढ़ें →

इंदौर ने बनाया सेग्रीगेशन वाली सेल्फी में विश्व रिकॉर्ड लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रदान किया प्रमाण-पत्र

स्वच्छता के गुरु के रूप में पूरे देश में अपनी पहचान बनाने वाले इंदौर ने सेग्रीगेशन वाली सेल्फी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अब तक इस तरह का कोई रिकॉर्ड बना हुआ नहीं था। कल इंदौर के द्वारा एक दिन में ही यह रिकॉर्ड बनाया… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 5 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 जुलाई 2026 – पृष्ठ 6 · 13 खबरें

विजेता का हुआ दूसरी एसोसिएशन में स्वागत

क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के चुनाव पर मंत्री पद पर कैलाश मूंगड़ की जीत पर इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के व्यापारी, पदाधिकारियों ने सम्मान का आयोजन किया। अक्षय जैन, मनोहर माहेश्वरी, प्रमोद सोगानी, राजेश गीतांजलि,… पूरी खबर पढ़ें →

कॉलेज के आयोजन में संत रहे मौजूद

इल्वा कॉलेज के आयोजन में रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी दीपेश व्यास और शनि मंदिर से जुड़े सचिन तिवारी बतौर अतिथि पहुंचे थे। दीपेश व्यास ने हनुमानजी का चरित्र, सेवा, समर्पण और विनम्रता पर जानकारी भी दी। सचिन तिवारी ने कहा… पूरी खबर पढ़ें →

भगवान जगन्नाथ के किए दर्शन

इंदौर के महाकाल ग्रुप मालवा मिल से जुड़े श्रद्धालुओं ने जगन्नाथ पुरी की धार्मिक यात्रा की। भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। सुनील ठाकुर, संजू मीणा, सागर लखार, प्रदीप नायक, धर्मेंद्र भंडारी, पंकज कैथवास, दीपू मेहरा,… पूरी खबर पढ़ें →

स्काउट गाइड की बैठक

इंदौर द्वारा आगामी स्काउट गाइड गतिविधियों को लेकर संभागीय स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें इंदौर, धार, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर के जिला सचिव जिला प्रशिक्षण आयुक्त एवं जिला संगठन आयुक्त उपस्थित… पूरी खबर पढ़ें →

शासकीय स्कूल में पौधारोपण

शासकीय माध्यमिक स्कूल विजय नगर में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इन पौधों को बड़ा करने का संकल्प भी लिया गया। मेलोडियस पीहू, अधिकारी मधुसूदन तिवारी, विनोद तिवारी, दिव्यांक सक्सेना, राकेश, प्राचार्य योगिता नागर सहित अन्य… पूरी खबर पढ़ें →

10 किलोमीटर का मानसून नाइट रन कल रात

एकेडमी ऑफ इन्दौर मैराथनर्स द्वारा ‘रैनाथॉन 10 किमी मॉनसून नाइट रन' का 9वां संस्करण 1 अगस्त को रात्रि 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अनूठे नाइट रन में लगभग 2000 रनर्स भाग लेंगे। पितृ पर्वत स्थित हनुमानजी महाराज के… पूरी खबर पढ़ें →

राइडर पंवार ने अपने वाहन से की हिमालय की चढ़ाई

कुलदीप सिंह पंवार ने हिमालय की दुर्गम पर्वतमालाओं में स्थित विश्व की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क उमलिंग ला पास (19,024 फीट), लद्दाख तक अपनी रॉयल एनफील्ड हिमालयन मोटरसाइकिल से सफलतापूर्वक पहुँचकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि… पूरी खबर पढ़ें →

जिला शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत

खजराना एजुकेशनल एवं मल्टी पर्पस सोसाइटी ने जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा एवं डीपीसी अजय मिश्र का स्वागत किया और प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा और सामाजिक शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा भी की। इस दौरान अंसार पटेल, सलमान… पूरी खबर पढ़ें →

किंडरबड्स स्कूल में आयोजन

संस्कारों की पाठशाला किंडरबड्स स्कूल में प्रेरणादायी कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा पर आधारित किया गया। संस्था के निदेशक डॉ. धीरज हासीजा, प्राचार्या डॉ. दीपिका हासीजा, समस्त शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में… पूरी खबर पढ़ें →

गुरुजनों को सम्मान में मिले तुलसी पौधा

शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में प्राध्यापकों और गुरुजनों के सम्मान का आयोजन कर उन्हें सम्मान में श्रीफल के साथ तुलसी का पौधा दिया गया। आयुष मौर्य, आरुष वाघ, आकाश राणा ने अपनी भूमिका निभाई। पूरी खबर पढ़ें →

साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी कल

अखिल भारतीय साहित्य परिषद महू इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी कल शनिवार को आर्य समाज मंदिर महू में शाम 7 बजे से आयोजित होगी। द्रोणाचार्य दुबे ने उक्त जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें →

नशे से है दूरी जागरूकता अभियान में सहभागिता करने पर इस कार्यक्रम के समापन पर सामाजिक कार्यकर्ता मुरलीधर राहुल मेटांगे का सम्मान पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के हाथों हुआ।

को सही दिशा और उद्देश्य भी प्रदान करते हैं। प्राचार्य डॉ. राजीव झालानी ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. अद्विता बड़गोती, रीतू जोशी, सौरभ खंडेलवाल, डॉ. मिलिंद बाफना, प्रो. रश्मि झालानी, डॉ. संजीव जटाले, डॉ. अंजू बघेल, आशा चौहान मौजूद रहे।

पृष्ठ 6 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 जुलाई 2026 – पृष्ठ 7 · 9 खबरें

‘वृक्ष रक्षारोपण’ अभियान में 600 पौधों को मिला संरक्षण

ग्रीन आर्मी द्वारा देवगुराड़िया से लगी सनादिया की पहाड़ी पर सीसीएफ पी.एन.मिश्रा, डीएफओ एवं वन विभाग के अधिकारियों तथा ग्रीन आर्मी के सभी साथियों की उपस्थिति में ‘वृक्ष रक्षारोपण’ का विशेष अभियान आयोजित किया गया।… पूरी खबर पढ़ें →

सदाबहार गीतों की शाम होगी

संस्था 'सप्तरंग' संगीत द्वारा 22 अगस्त की शाम को 6 बजे से प्रेस क्लब में गीतों की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम से दिनेश दिन्डोरकर, अनिल भवालकर, हर्ष हिंगोणेकर जुडे हुए है। पूरी खबर पढ़ें →

संत के प्रवचन अनाज मंडी निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की जांच हो

किसान नेता चंदन सिंह बड़वाया ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मी नगर अनाज मंडी परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों में अनियमितताएं एवं भ्रष्टाचार की आशंका है। मंडी परिसर में बनाए गए किसान शेडों की गुणवत्ता अत्यंत खराब है, जिसके… पूरी खबर पढ़ें →

अधिकारियों ने सिविल हास्पिटल के लिए पाली चिंता

खजराना में 100 बेड का सिविल हास्पिटल प्रस्तावित है, इसकी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए लगातार प्रशासनिक जिम्मेदारों के दौरे जारी है। कल फिर संबंधित अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। कांग्रेस नेता सलीम पठान ने कहा… पूरी खबर पढ़ें →

अग्रवाल समाज की 57 सखियाँ पहुंचेगी सहस्त्रधारा आश्रम पर

अग्रवाल समाज महिला प्रकोष्ठ से जुडी 57 सखियां लव यू जिन्दगी श्रृंखला में महेश्वर के समीप सहस्त्रधारा स्थित जालकोठी आश्रम पर 5 अगस्त को पहुचेंगी। यह 57 सखियां 5 अलग-अलग समूहों में ध्यान, योग, प्रकृति के बीच आत्म चिंतन,… पूरी खबर पढ़ें →

रुद्राभिषेक शुरू

पालीराल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी द्वारा अन्नपूर्णा मंदिर स्थित पालीवाल भवन में नागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जा रहा है। यह रुद्राभिषेक पूरे श्रावण मास किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 7 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 जुलाई 2026 – पृष्ठ 8 · 4 खबरें

लंबे समय से बंद एटीएम की जगह अब शुरू होने लगे नए

में पिछले दिनों प्रमुखता से छपी शीर्षक ‘लंबे समय से बंद पड़े एसबीआई के आधा दर्जन से ज्यादा एटीएम' मूसाखेड़ी क्षेत्र के लोगों को होना पड़ रहा है परेशान' शीर्षक के साथ खबर छपने के बाद आखिर एसबीआई भारतीय स्टेट बैंक… पूरी खबर पढ़ें →

शांतिनगर क्षेत्र में मुख्य सड़क का नवनिर्माण होगा

वार्ड क्रमांक 16 के अंतर्गत शांति नगर क्षेत्र में नाग मंदिर के सामने से लेकर मकान संख्या 20 से लेकर 140 तक श्री राम मंदिर पहुंच मार्ग मुख्य सड़क से लेकर नाग मंदिर के आसपास की अन्य गलियों में कीचड़ से राहत के लिए नई… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 8 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 जुलाई 2026 – पृष्ठ 9 · 7 खबरें

बिना बताए घूमने जाने पर पत्नी ने किया सवाल तो पति ने बेरहमी से पीटा

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बिना बताए दूसरी महिला के साथ घूमने जाने का विरोध करने पर पति ने अपनी ही पत्नी के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की। पीड़िता को बचाने आए परिजनों के सामने भी आरोपी पति धमकी देता रहा। पीड़िता… पूरी खबर पढ़ें →

सम्भागायुक्त ने किया ब्रिज का निरीक्षण

न.प्र.)। नवागत सम्भागायुक्त भास्कर लक्षकार ने लवकुश चौराहा स्थित निर्माणधीन डबललेयर फ्लायओवर ब्रिज की दूसरी भुजा, एमआर-10 रेलवे ओव्हर ब्रिज और आईएसबीटी का निरीक्षण किया। सम्भागायुक्त ने अधिकारियों और इंजीनियर्स से… पूरी खबर पढ़ें →

महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला

न.प्र.)। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय किला भवन में एक दिवसीय जिला स्तरीय 'सेल्फ एम्प्लॉयमेंट एंड माइक्रो एंटरप्राइज डेवलपमेंट'कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. डी.… पूरी खबर पढ़ें →

कमियां दिखने पर मेडिकल संचालकों को नोटिस जारी

ड्रग विभाग द्वारा शहर के मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान वैध ड्रग लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति में दवाओं के विक्रय, क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, गर्भपात की दवाइयो और नारकोटिक्स मेडिसिन के… पूरी खबर पढ़ें →

संपादकीय दिल्ली में बेखौफ अपराध: एक दिन में पांच हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर फिर खड़े किए सवाल स

पर भी नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। देश की राजधानी होने के नाते यह उम्मीद स्वाभाविक है कि यहां कानून और सुरक्षा व्यवस्था अपेक्षाकृत बेहतर और चौकस होगी और आपराधिक मानसिकता के लोगों के भीतर पुलिस का खौफ… पूरी खबर पढ़ें →

शिशुओं की सेहत से खेलने वाले इंटरनेशनल स्कूल का भोजन कक्ष फिर हुआ शुरू

नामी स्कूल में विद्यार्थियों की सेहत का कितना रखा जा रहा है, इसका उदाहरण शहर के शिशु कुंज इंटरनेशनल स्कूल ने पेश किया। बीते दिनों विद्यार्थियों क अस्वस्थ घटना होने के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विद्यालय का… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 9 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 जुलाई 2026 – पृष्ठ 10 · 7 खबरें

सोया शक्ति ग्राम अभियान का आयोजन

ग्रामीण समुदायों में प्रोटीन की कमी दूर करने, पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रेस्टीज इंस्टीट्याूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, इंदौर की… पूरी खबर पढ़ें →

संभागायुक्त और कलेक्टर ने किया एमवाय अस्पताल का दौरा

नए संभागायुक्त भास्कर लक्षकार एवं कलेक्टर शिवम वर्मा ने कल एमवाय अस्पताल का संयुक्त निरीक्षण किया। एमवाय अस्पताल के ओपीडी, आपातकालीन सेवा, रोगी कल्याण समिति, ब्लड बैंक, नेत्र विभाग, आयुष्मान भारत योजना विभाग, सर्जरी… पूरी खबर पढ़ें →

‘कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम’ कार्यशाला

ई दक्ष केन्द्र पर मिशन कर्मयोगी के अन्तर्गत कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, कार्यालय परियोजना संचालक आत्मा तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के… पूरी खबर पढ़ें →

आज फिर तीन स्थानों पर राजस्व शिविर

न.प्र.)। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व जनकल्याण शिविरों की श्रृंखला में आज जिले के तीन राजस्व निरीक्षक वृत्तों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों… पूरी खबर पढ़ें →

अवैध वृद्धाश्रम सील, संचालक पर एफआईआर

वृद्धजनों के साथ एक नाबालिग द्वारा मारपीट का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम मल्हारगंज, सामाजिक न्याय एवं महिला बाल विकास… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 10 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 जुलाई 2026 – पृष्ठ 11 · 7 खबरें

स्पंटँर्स

करने की कोशिश में उन्हें अपनी लय वापस पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। सीमा की मेहनत रंग लाई और उन्होंने भुवनेश्वर में हाल ही में हुई नेशनल इंटर-स्टेट मीट में 59.73 मीटर का अपना अब तक का सबसे बेहतरीन थ्रो करते हुए… पूरी खबर पढ़ें →

388 किग्रा उठाकर आधी रात को भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मेंस 110± किग्रा भारवर्ग वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में अमृतसर के 28 साल के वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने भारत का मान बढ़ाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम… पूरी खबर पढ़ें →

उत्साह से मनाई गुरु पूर्णिमा

इंदौर। गुरुपूर्णिमा के पवन दिवस पर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान को अपना गुरू मानकर खेल मैदान एवं ट्रॉफी मेडल की पूजा की ओर बड़े उत्साह से गुरु पूर्णिमा मनाई इस अवसर पर चिमनबाग मिनिगोल्फ मैदान पर कोच… पूरी खबर पढ़ें →

आज नीरज से एक बार फिर पदक की उम्मीद

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेंस का जेवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने जा रहा है। इस मुकाबले में दुनिया भर के दिग्गज एथलीट पदक के लिए आपस में भिड़ेंगे। कठिन क्वालीफिकेशन दौर के बाद अब सभी की नजरें इस… पूरी खबर पढ़ें →

युकिता सिंह ने जीते पांच पदक

इंदौर। एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल की प्रतिभाशाली तैराक युकिता सिंह ने सीबीएसई वेस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में पांच पदक हासिल कर इंदौर का मान बढ़ाया। भोपाल के टेक्नोक्रेट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन… पूरी खबर पढ़ें →

मां की जिम्मेदारी के साथ देश के लिए जीता मेडल

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गुरुवार देर रात स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में आयोजित विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की सीमा कालीरमन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। जमैका की सामंथा हॉल ने गोल्ड जबकि कनाडा की जूलिया… पूरी खबर पढ़ें →

इशिका व पुष्पेंद्र एनआईएस कोर्स के लिए चयनीत

इंदौर। कुश्ती को अधिक प्रोत्साहन देने के लिये इंदौर से 2 युवा कोच इशिका बौरासी व पुष्पेंद्र बौरासी पटियाला में एनआईएस कोर्स करेंगे। इंदौर के बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र से रामनाथ गुरु व्यमशाला के संचालक मुन्ना बौरासी व… पूरी खबर पढ़ें →

पृष्ठ 11 अख़बार के रूप में देखें →

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 जुलाई 2026 – पृष्ठ 12

लोडिंग वाहन की टक्कर से अकाउंटेंट की मौत परिजनों ने लगाया इलाज व एंबुलेंस में लापरवाही का आरोप

जंजीरवाला चौराहा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत अकाउंटेंट की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना क्षिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया टोल नाके के समीप की है, जहां एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने उनकी दोपहिया गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं, मृतक के परिजनों ने निजी अस्पताल, पुलिस और एंबुलेंस व्यवस्था पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर सही इलाज और ऑक्सीजन मिल जाती, तो जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिल पिता अनोखीलाल (50)निवासी कैलादेवी देवास इंदौर में नौकरी करते थे। वे रोजाना की तरह सुबह अपने दोपहिया वाहन से देवास से इंदौर ड्याूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान मांगलिया टोल नाके के पास पीछे से आए एक लोडिंग वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के साले देवेंद्र ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घायल अनिल को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज करने से साफ मना कर दिया। मजबूरी में घायल अवस्था में उन्हें मांगलिया पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस चौकी पर काफी देर तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। जब एंबुलेंस पहुंची तो उसमें ऑक्सीजन और अन्य प्राथमिक आपातकालीन चिकित्सा इंतजाम तक मौजूद नहीं थे। गंभीर हालत में उन्हें एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर टक्कर मारने वाले लोडिंग वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घर में रहने के लिए दी जगह तो ताला तोड़कर जमा लिया कब्जा

टीवी व खिड़की के कांच फोड़े, फरियादी को घर में घुसने से रोका

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 71 में मकान में रहने की जगह देना एक फरियादी के लिए मुसीबत बन गया। महिला ने आपसी सहमति से सामान लेकर जाने का वादा करने के बावजूद फरियादी के फ्लैट का कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि शातिर आरोपी की ताला तोड़ दिया और जबरन फ्लैट नंबर 206 में रहने वाले इसके तीन दिन बाद आरोपी पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। अंदर घुसकर तोड़फोड़ कर दी। फरियादी अंकित पिता मदनलाल महिला ने फरियादी के

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित। इतना ही नहीं, आरोपी महिला ने मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर मकान मालिक को ही अपने घर में आने से रोक दिया। फरियादी की शिकायत पर द्वारकापुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, स्कीम नंबर 71 स्थित यश रीजेंसी के धुलधोये ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि उन्होंने अपने ही फ्लैट में आरोपी महिला ऊषा को रहने के लिए एक कमरा दिया था। गत 15 जुलाई को दोनों के बीच सहमति बनी थी कि महिला अपना सामान समेटकर अलग रहने चली जाएगी। हालांकि, गैरमौजूदगी में उनके फ्लैट का ताला तोड़ दिया और दोबारा जबरन घर के अंदर घुस गई। घर में घुसकर महिला ने वहां रखी टीवी और खिड़की के कांच तोड़कर नुकसान पहुंचाया। हद तो तब हो गई जब महिला ने फ्लैट पर अपना ताला लगा दिया और फरियादी अंकित को ही उनके घर में प्रवेश करने से रोक दिया।

मनचले की करतूत..बातचीत बंद करने पर महिला को पीछा कर घेरा

इंदौर। छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक महिला का पीछा कर उसे रास्ते में रोकने, डराने- धमकाने और बदनामी की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी लंबे समय से महिला से बातचीत करने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसने महिला की बेटी को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दे डाली। पीड़िता की शिकायत पर छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी राहुल मरमट निवासी भूतेश्वर मंदिर के पास, पंचकुईया रोड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी राहुल लगातार उसका पीछा कर रहा था। कल जब महिला आरएनटी मार्ग स्थित कॉर्पोरेट हाउस के सामने से गुजर रही थी, तभी राहुल वहां पहुंचा और उसे रोककर कहने लगा कि तू मुझसे बातें क्यों नहीं करती है? जब पीड़िता ने उससे बात करने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी आक्रोशित हो गया। उसने महिला को धमकी देते हुए कहा कि अगर मुझसे बात नहीं करोगी तो तुम्हें जान से मार दूंगा और तुम्हारी बेटी को भी परेशान करूंगा, साथ ही पूरे समाज में यह कहकर बदनाम कर दूंगा कि तुम मुझसे पहले बातें करती थीं। आरोपी के तेवर देख पीड़िता ने शोर मचाने की चेतावनी दी, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने ईंट मारकर फोड़ा सिर

लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित सिंगापुर ग्रीन प्रीमियम में मामूली बात पर दो पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में फरियादी के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। बीच-बचाव करने आए लोगों ने मामला शांत कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सिंगापुर ग्रीन प्रीमियम निवासी फरियादी रामराज पिता चंद्रभान सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में ही रहने वाला लखन पटेल आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उनसे लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। बीती रात लखन पटेल पुराने विवाद को लेकर उनके घर के पास पहुंचा और गालियां देने लगा। जब फरियादी रामराज ने उसे गाली देने से मना किया, तो आरोपी गुस्से में आ गया और उसने रामराज पर ईंट फेंक कर मारी। ईंट सीधे सिर पर लगने से रामराज के सिर से खून बहने लगा और वह लहूलुहान हो गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिन्होंने बीच- बचाव कर मामले को शांत कराया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को देखा है। जाते-जाते आरोपी लखन पटेल ने धमकी दी कि आज तो बच गए हो, लेकिन आइंदा अगर मुझसे कुछ कहा तो तुम्हें जान से खत्म कर दूंगा।

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के वक्त परिजनों को जैसे ही इस बात का पता चला, वे तुरंत महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला पायल पति लखन (23) निवासी आजाद नगर है। पायल ने किन परिस्थितियों में और क्यों यह खौफनाक कदम उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची आजाद नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों और ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या की सही वजह सामने आ सकेगी।

हॉस्टल में चोरी...रूम पार्टनर ही निकला चोर 1.25 लाख रुपये नगदी लेकर फरार, केस दर्ज

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पिपल्याराव में एक हॉस्टल के कमरे से सवा लाख रुपये की नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित के कमरे में रखे पैसों पर उसके ही रूम पार्टनर ने हाथ साफ कर दिया और मौका पाकर चंपत हो गया। फरियादी छात्र की शिकायत पर भंवरकुआं थाना पुलिस ने आरोपी रूम पार्टनर के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गोविंद पिता ओमप्रकाश फरक्या मूल निवासी बरखेड़ा गंगासा, जिला मंदसौर, हाल निवासी जय मां शारदा हॉस्टल, पिपल्याराव ने भंवरकुआं थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह पिपल्याराव स्थित हॉस्टल में पढ़ाई के सिलसिले में रहता है। उसके साथ कमरे में खेतान सिंह धाकड़ निवासी शिवसागर कॉलोनी, जिला शिवपुरी भी बतौर रूम पार्टनर रहता था। फरियादी के अनुसार, उसने अपने कमरे में 1 लाख 25 हजार रुपये नगद रखे हुए थे। आरोपी रूम पार्टनर खेतान सिंह ने मौका पाकर कमरे में रखे उक्त 1.25 लाख रुपये चुरा लिए और वहां से फरार हो गया। जब पीड़ित को नगदी गायब होने का अहसास हुआ और रूम पार्टनर से संपर्क नहीं हो सका, तो उसने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। भंवरकुआं थाना पुलिस ने आरोपी खेतान सिंह धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

ज्वेलर्स दुकान में गहने खरीदने के बहाने वारदात

सोने के 14 पेंडल और चांदी की अंगूठी चुराकर बदमाश रफूचक्कर

इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र के ढाबली गोल चौराहे पर एक ज्वेलरी दुकान में शातिर चोर द्वारा जेवर उड़ाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को ग्राहक बताकर सोने का पेंडल खरीदने के बहाने दुकान में प्रवेश किया और चकमा देकर डिब्बी समेत सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर चंपत हो गया। फरियादी की शिकायत पर लसूडिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सिंगापुर टाउनशिप निवासी कल्लू सोनी पिता रामसेवक सोनी की गोल चौराहे ढाबली पर अनमोल ज्वेलर्स नाम से दुकान है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर सोने का पेंडल खरीदने के बहाने आया। बातचीत और जेवर देखने के दौरान आरोपी ने सराफा व्यापारी का ध्यान भटकाया और बेहद चालाकी से सोने के पेंडल की पूरी डिब्बी ही पार कर दी। उक्त डिब्बी में सोने के 14 पेंडल, 10 मोती और चांदी की एक अंगूठी रखी हुई थी। आरोपी के दुकान से जाने के बाद जब सराफा व्यापारी ने सामान संभाला, तब उन्हें चोरी का अहसास हुआ। लसूडिया थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी

बिजली की केबल से निकली पटाखों की गूंज

नृसिंह बाजार चौराहा स्थित पार्श्वनाथ मंदिर के ऊपर से गुजर रही बिजली केबल में आज सुबह पटाखों की गूंज की तरह धमाके हुए। इसके कारण केबलें जल गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। रहवासियों ने विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद कर्मचारी यहां पहुंचे और बिजली सप्लाय को ठीक किया।

पृष्ठ 12 अख़बार के रूप में देखें →

आर्काइव

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के हाल के अंक City Blast E-Paper – latest issues

अक्टूबर 2026

City Blast Indore E-Paper 12 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 12 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
12अक्टू॰ नया
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 11 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 11 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
11अक्टू॰
रविवार, 11 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 10 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 10 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
10अक्टू॰
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 9 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 9 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
9अक्टू॰
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 8 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 8 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
8अक्टू॰
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 7 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 7 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
7अक्टू॰
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 6 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 6 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
6अक्टू॰
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 5 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 5 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
5अक्टू॰
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 4 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 4 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
4अक्टू॰
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 3 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 3 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
3अक्टू॰
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 2 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 2 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
2अक्टू॰
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 1 October 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 1 अक्टूबर 2026 पहला पृष्ठ
1अक्टू॰
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 12 पृष्ठ

सितंबर 2026

City Blast Indore E-Paper 30 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 30 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
30सित॰
बुधवार, 30 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 29 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 29 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
29सित॰
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 28 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 28 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
28सित॰
सोमवार, 28 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 27 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 27 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
27सित॰
रविवार, 27 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 25 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 25 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
25सित॰
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 11 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 24 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
24सित॰
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 23 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 23 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
23सित॰
बुधवार, 23 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 22 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 22 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
22सित॰
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 21 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 21 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
21सित॰
सोमवार, 21 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 20 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 20 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
20सित॰
रविवार, 20 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 19 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 19 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
19सित॰
शनिवार, 19 सितंबर 2026 11 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 18 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 18 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
18सित॰
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 17 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 17 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
17सित॰
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 11 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 16 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 16 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
16सित॰
बुधवार, 16 सितंबर 2026 11 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 15 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 15 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
15सित॰
मंगलवार, 15 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 14 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 14 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
14सित॰
सोमवार, 14 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 13 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 13 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
13सित॰
रविवार, 13 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 12 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 12 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
12सित॰
शनिवार, 12 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 11 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 11 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
11सित॰
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 11 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 10 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 10 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
10सित॰
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 9 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 9 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
9सित॰
बुधवार, 9 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 8 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 8 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
8सित॰
मंगलवार, 8 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 7 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 7 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
7सित॰
सोमवार, 7 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 6 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 6 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
6सित॰
रविवार, 6 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 5 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 5 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
5सित॰
शनिवार, 5 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 4 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 4 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
4सित॰
शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 11 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 3 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 3 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
3सित॰
गुरुवार, 3 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 2 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 2 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
2सित॰
बुधवार, 2 सितंबर 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 1 September 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 1 सितंबर 2026 पहला पृष्ठ
1सित॰
मंगलवार, 1 सितंबर 2026 12 पृष्ठ

अगस्त 2026

City Blast Indore E-Paper 31 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 31 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
31अग॰
सोमवार, 31 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 30 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 30 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
30अग॰
रविवार, 30 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 29 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 29 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
29अग॰
शनिवार, 29 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 27 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 27 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
27अग॰
गुरुवार, 27 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 26 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 26 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
26अग॰
बुधवार, 26 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 25 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 25 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
25अग॰
मंगलवार, 25 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 24 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 24 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
24अग॰
सोमवार, 24 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 23 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 23 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
23अग॰
रविवार, 23 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 22 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 22 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
22अग॰
शनिवार, 22 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 21 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 21 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
21अग॰
शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 20 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 20 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
20अग॰
गुरुवार, 20 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 19 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 19 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
19अग॰
बुधवार, 19 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 18 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 18 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
18अग॰
मंगलवार, 18 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 17 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 17 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
17अग॰
सोमवार, 17 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 16 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 16 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
16अग॰
रविवार, 16 अगस्त 2026 11 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 14 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 14 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
14अग॰
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 13 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 13 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
13अग॰
गुरुवार, 13 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 12 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 12 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
12अग॰
बुधवार, 12 अगस्त 2026 12 पृष्ठ
City Blast Indore E-Paper 11 August 2026 front page – सिटी ब्लास्ट ई-पेपर 11 अगस्त 2026 पहला पृष्ठ
11अग॰
मंगलवार, 11 अगस्त 2026 12 पृष्ठ

महीने के अनुसार सभी अंक City Blast E-Paper archive by month

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के बारे में · About City Blast E-Paper

सिटी ब्लास्ट इंदौर से प्रकाशित होने वाला दोपहर दैनिक हिंदी अख़बार है। यहाँ आप सिटी ब्लास्ट का आज का ई-पेपर (City Blast E-Paper) मुफ़्त में ऑनलाइन पढ़ सकते हैं — बिल्कुल छपे हुए अख़बार की तरह, पृष्ठ दर पृष्ठ।

हर अंक की PDF डाउनलोड की जा सकती है और पुराने अंक तारीख़ या महीने से खोजे जा सकते हैं। किसी भी खबर पर बॉक्स बनाकर उसकी न्यूज़ क्लिप बनाइए और WhatsApp या सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए।

इंदौर शहर, मध्यप्रदेश, राजनीति, नगर निगम, अपराध, खेल और मनोरंजन की ताज़ा खबरों के लिए रोज़ पढ़ें सिटी ब्लास्ट ई-पेपर।

City Blast is a Hindi afternoon daily newspaper published from Indore, Madhya Pradesh. Read the City Blast e-paper online every day, exactly as printed, download today's newspaper as a PDF, browse old issues by date and share news clips on WhatsApp. Indore news, Madhya Pradesh news, politics, city updates, crime, sports and entertainment — all in one place.