सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

एलओसी के करीब पहुंची पाक सेना मुनीर भी पहुंचे

पीओके में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे इलाकों में पाकिस्तानी सेना की गतिविधियां बढ़ गई हैं। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और गुरेज (बांदीपोरा) क्षेत्र से सटे एथमुकाम डिग्री कॉलेज में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भी मुजफ्फराबाद का दौरा कर वहां के हालात का जायजा लिया।