90 लाख से स्ट्राम वॉटर लाइन डालने का काम होगा
राऊ विधानसभा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 75 से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र में बारदान मंडी उद्योग नगर में क्षेत्रीय व्यापारियों और रहवासियों की मांग पर विधायक मधु वर्मा के प्रयासों से निगम द्वारा करीब 90 लाख रूपए के आसपास खर्चकर क्षेत्र के बड़े हिस्से में सालों बाद इस मानसून सीजन में बड़ी लाइन डालने का काम किया जाएगा। जिससे औद्योगिक क्षेत्र के बड़े व्यापारी और उद्योगपतियों की लंबे समय की मांग पूरी होगी। यही नहीं लोगों को बरसाती मौसम में भविष्य में अपने क्षेत्र में कीचड़ और गंदगी से भी मुक्ति मिलेगी।
साथ ही इसके बाद आने वाले दिनों में दीपावली से पहले निगम द्वारा व्यापारियों के जन सहयोग से यहां हाथों हाथ नई सीमेंटेड सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया जाएगा ताकि लोगों को लाइन डालने के बाद खुदी हुई सड़क से परेशानी नहीं हो।
जबकि अभी बारदान मंडी की हालत बेहद खराब है यहां से निकलना बहुत मुश्किल होता है खासकर बारिश के मौसम में कीचड़ और गंदगी कारण टू व्हीलर गाड़ियां और लोडिंग रिक्शा यहां आए दिन पलटते रहते हैं। जिसको लेकर बारदान मंडी के व्यापारी द्वारा लंबे समय से विधायक मधु वर्मा से मांग की जा रही थी। अब जाकर विधायक और निगम के सहयोग से लंबे समय के बाद स्टॉर्म वाटर लाइन की मंजूरी होने के बाद जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।
यही नहीं कहा जा रहा है की लाइन डालने के बाद बेहद जल्द जन सहयोग और व्यापारियों के सहयोग से सड़क निर्माण का कार्य भी किया जाएगा जिससे भविष्य में व्यापारियों और रहवासियों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा।
