गुरुपूर्णिमा पर आस्था की डुबकी
आज गुरु पूर्णिमा है। इस अवसर पर खंडवा में दादा धुनीवाले के दरबार में गुरुभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। उज्जैन में महाकाल सहित मध्यप्रदेश के तमाम मंदिरों और गुरुओं के आश्रमों पर भी भक्तों की भारी भीड़ है। हरिद्वार में गंगा, उज्जैन में क्षिप्रा और ओंकारेश्वर में नर्मदा सहित तमाम पवित्र नदियों में आज लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उज्जैन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव और सांदीपनि अलंकरण समारोह में शामिल होंगे।
