मायाखेड़ी से ओमेक्स सिटी को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण
सांवेर विधानसभा के शहरी वार्ड 36 के अंतर्गत ग्राम मायाखेड़ी से ओमेक्स सिटी क्षेत्र की मुख्य सड़क का स्तर बनाए रखने के लिए आसपास के हिस्से में सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण कार्य आने वाले दिनों में जल्द शुरू किया जाएगा। जिससे यहां से रात दिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को इस कार्य से बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि अभी दिक्कत यह है कि मुख्य सड़क का लेवल गड़बड़ होने से आए दिन यहां हादसे होने का खतरा बना रहता है।
पार्षद के प्रयासों से अब शुरू होगा
सुधार कार्य—यही नहीं माया खेड़ी और ओमेक्स सिटी ईएसडब्ल्यू वाली बस्ती से लगी सड़क का लेवल मुख्य सड़क से जुड़ा होने के साथ लेवल गड़बड़ होने के साथ बीच के बड़े हिस्से में आधी-अधूरी सड़क होने से लंबे समय से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर लोगों की शिकायत और दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय पार्षद सुरेश कुरवाड़े द्वारा मायाखेड़ी से ओमेक्स सिटी से जुड़ी मुख्य सड़क का गड़बड़ लेवल सुधारने को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे।
निगम द्वारा यहां के काम की मंजूरी होने के बाद कहा जा रहा है कि अगले माह में 15 अगस्त के बाद जल्दी यहां सड़क का बिगड़ा लेवल सुधार कर जहां बीच-बीच में सड़क नहीं है वहां सीमेंट कंक्रीट और चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। जिससे यहां के हजारों रहिवासियों के साथ आने जाने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।
