एक अनजान व्यक्ति का कॉल आया और महिलाओं ने मुंडवा लिया सिर
तमिलनाडु के सलेम जिले से धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खुद को तहसीलदार बताकर गांव की महिलाओं को फोन किया और दावा किया कि बीमारी से बचने के लिए सिर मुंडवाने पर सरकार 15 हजार दे रही है। इस झांसे में आकर तीन महिलाओं ने सिर मुंडवा लिया, जबकि कई अन्य भी ऐसा करने की तैयारी में थीं। बाद में पता चला कि न कोई सरकारी स्कीम थी, न कोई तहसीलदार...वो एक शातिर धोखेबाज था।
