मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

आज एथलेटिक्स से उम्मीद, बॉक्सिंग में 6 मेडल पक्के हो सकते हैं

ग्लास्गो। आज 29 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 7वां दिन है। भारतीय एथलीट्स अलग-अलग इवेंट्स में दिखाए देंगे। मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद पुरुल चौधरी और मुरली श्रीशंकर हैं। पारुल 3000 मीटर स्टीपलचेज में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं। उनके पास एशियन गेम्स का सिल्वर मेडल है। 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में मुरली ने सिल्वर मेडल जीता था। वहीं 6 भारतीय बॉक्सर रिंग में उतरेंगे। सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे और जीत से मेडल पक्का हो जाएगा।