सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

चोरी की शंका में दो युवकों स्पीड ब्रेकर पर मछली तेज रफ्तार बस को बांधकर बेरहमी से पीटा गेट से गिरकर यात्री की मौत

रेलवे ट्रैक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

केसरबाग रेलवे ब्रिज के पास दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों के हाथ-पैर बांधकर रेलवे ट्रैक के पास उनके साथ जमकर मारपीट करते दिखाई देरहेहैं।

पीड़ित युवक नशे के आदी बताए जा रहे हैं, जो चोरी की नीयत से किसी मकान में घुसे थे। घर में मौजूद महिला के शोर मचाने पर भागते समय क्षेत्रवासियों ने उन्हें दबोच लिया और रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर बंधक बनाकर पीटा। अन्नपूर्णा थाना पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच और आरोपियों की शिनाख्त में जुट गई है। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के उमरीखेड़ा में बस चालक की गफलत और लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार में स्पीड ब्रेकर पार कराने से बस में सवार एक यात्री उछलकर सीधे सड़क पर जा गिरा, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना गत 23 जुलाई की दोपहर उमरीखेड़ा में सर्विस रोड स्थित सन मारियो पब्लिक स्कूल के सामने हुई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अनिल पटेल के रूप में हुई है। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने बस क्रमांक एमपी-09 डीयू-0528 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी चालक उमरीखेड़ा सर्विस रोड पर बस को अत्यधिक गति और लापरवाही से चला रहा था। जैसे ही रास्ते में स्पीड ब्रेकर आया, उसने गति धीमी करने के बजाय बस को स्पीड ब्रेकर से कूदा दिया। अचानक लगे जोरदार झटके के कारण बस में बैठे अनिल पटेल संतुलन खो बैठे और सीधे गेट से बाहर सड़क पर गिर गए।

सिर व शरीर में गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें अस्पताल भिजवाया गया था, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया।