सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

10 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 23 से 26 जुलाई तक आईईएस पब्लिक स्कूल, सीहोर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासित प्रदर्शन के दम पर 2 रजत एवं 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के आधार पर विद्यालय के 10 खिलाड़ियों ने सीबीएसई राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया।

टीम स्पर्धा के अंडर-17 बालिका वर्ग में श्रावणी पटवर्धन, जियाना पाटीदार, आराध्या गुप्ता एवं आराध्या अग्रवाल की टीम ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया।