सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सांसद ने किया कलावीथिका के कायाकल्प का शुभारम्भ

सांसद निधि और जनसहयोग से होगा 75 लाख का खर्च

होलकर घराने की नौ रत्नों में शामिल देवलालीकर कला वीथिका के नवीनीकरण का कार्य सांसद शंकर लालवानी ने कायाकल्प के लिए प्रारंभ करवाया। सांस्कृतिक धरोहर को नया स्वरूप सांसद निधि और जनसहयोग से 75 लाख रुपए खर्च कर किया जाएगा। यह ऐतिहासिक धरोहर होलकर समय की है इसलिए उसके स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं एवं आकर्षक सौंदर्यीकरण के साथ विकसित किया जाएगा।

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि होलकर शासनकाल में यह स्थान थिएटर एवं आर्ट गैलरी के रूप में स्थापित हुआ था। बाद में फाइन आर्ट्स कॉलेज की स्थापना के साथ यह देश की प्रतिष्ठित कला दीर्घाओं में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रहा। उपस्थित थे।

समय के साथ भवन में संरचनात्मक क्षति एवं दरारें आने लगी थीं, जिसके कारण इसके संरक्षण एवं पुनरोद्धार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। लालवानी ने बताया कि 9 माह में यानि मार्च तक काम को पूरा करा लिया जाएगा। सांसद शंकर लालवानी, शैलेन्द्र महाजन, अजय मलमकर, सतीश नारायणिया, मोहित भाटिया, मनीष रत्नपरखी, रमेश खेर, अमिता पांचाल, जितेंद्र व्यास, अवधेश यादव, सूरज, राजीव वायंकर, आलोक शर्मा, दीपक लवगडे, हिमांशु गुड़गांवकर