सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पानी में डूबे मिले एक ही परिवार के 4 लोगों के शव

जैसलमेर के लोहारकी गांव में रविवार देर रात हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की टांके (हौज) में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान जसराज सुथार, उनकी पत्नी निरमा, बेटे भरत और बेटी मनीषा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ गांव के एक टांके में कूदकर जान दे दी। आर्थिक तंगी को संभावित कारण माना जा रहा है।