सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कच्चा तेल लुढ़का शेयर बाजार बम-बम

अमेरिका- ईरान युद्ध में 13 दिनों की जोरदार जंग के बाद अब हमले रुके हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान पर अटैक पर रोक लगाने की खबर आते ही दुनियाभर के शेयर बाजार बमबम हो गए हैं। भारतीय बाजार में सेंसेक्स खुलने के साथ ही 600 अंक से ज्यादा उछल गया।

इसी तरह निफ्टी में भी तेजी आई। उधर कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 5 फीसदी से ज्यादा टूटकर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि क्रूड भी 5 फीसदी गिरकर लगभग 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।