सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कांग्रेस अध्यक्ष ने भी पूछा हड़तालियों का हाल

वाल्मीकि सेना मार्शल संगठन के अध्यक्ष इंजीनियर संतोष कल्याणे, नीलेश गोसर सहित अन्य वाल्मीकि समाज से जुड़े सफाई कर्मचारियों की स्थाई करने की मांग के अलावा अन्य मुद्दों पर 11 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचकर कल्याणे और गोसर का हाल जाना और कहा कि शहर कांग्रेस आपके साथ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से भी फोन पर संतोष कल्याणे की बात कराई गई।

पटवारी इन दिनों दतिया उपचुनाव में व्यस्त है। पटवारी ने भी वीडियो कॉल पर सफाई कर्मचारी के आन्दोलन का समर्थन दिया।