सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद दिखी कांग्रेस की खुशी

निकाला कांग्रेस ने जुलूस, रास्ते भर की नारेबाजी दिवंगत 21 छात्रों के बैनर पर की पुष्पांजलि कई कांग्रेसियों ने किया एक घंटे इंतजार

दो दिन पहले शनिवार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था और उसी के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन को छात्रों ने समाप्त किया था। इधर कल कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों की जीत पर जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा से बाबा साहब आम्बेडकर प्रतिमा तक खुशी का इजहार कर विजय जुलूस निकाला। कई युवा और छात्र भी इसमें शामिल हुए, जिन्होंन नारेबाजी करते हुए रास्ते में ढोलक की थाप पर नृत्य भी किया।

छात्रों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में, भाजपा नेता हाय-हाय, शर्म करो के नारे भी गूंजे। विजय मार्च नेहरू प्रतिमा से 6 बजे शुरू होना था, कई कांग्रेसी पहुंच भी गए थे, लेकिन विजय जुलूस 7 बजे शुरू हुआ। आम्बेडकर प्रतिमा पहुंचकर वहां जन- गण-मन का गान भी किया गया।

प्रतिमा पर 21 दिवंगत छात्रों का फ्लेक्स कांग्रेस ने लगाया था, जिस पर पुष्पांजलि देने के साथ दो मिनट मौन रखकर कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इस जुलूस की घोषणा की थी। सेवादल से जुड़े मुकेश ठाकुर बड़ा झंडा लेकर चल रहे थे।

चिंटू चौकसे, राजेश चौकसे, अर्चना जायसवाल, सज्जन वर्मा, अमन बजाज, संजय बाकलीवाल, शैलेष गर्ग, विनय बाकलीवाल, शेख अलीम, अरविंद बागड़ी, अमित पटेल, पिंटू जोशी, इम्तियाज बेलिम, मिथुन यादव, राहुल धाकरे, जतिन थोरात, बलवंत टटवाडे, किरण जिरेती, सोनिला मिमरोट, मुकेश ठाकुर, मोहन चौहान, कमलेश पाठक, जीतू दीवान, अनवर दस्तक, रफीक खान, सुदामा चौधरी, सादिक खान, संतोष यादव, राजा चौकसे, लोकेश हार्डिया, दीपू चौहान, देवेन्द्र यादव, सन्नी राजपाल, गिरीश चितले, नीलेश सेन शेलू, सुनील यादव, अमित चौरसिया, रोहित जोशी, रीता डांगरे, राजू भदौरिया, शशि हाडा, सुशीला यादव, शशि यादव, लोकेश हार्डिया, आकाश कुशवाह सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।