साध्वी के मंगल प्रवेश में मौजूद जैन समाजजन
साध्वीजी सुभद्राश्री म.सा.आदि 7 ठाणा का वर्षावास हेतु चातुर्मासिक मंगल प्रवेश कल चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर एरोड्रम रोड पर हुआ। उसके पूर्व सकल श्रीसंघ की नवकारसी हुई। बडी संख्या में जैन समाजजन मौजूद थे। महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। सुरेश डोसी, सतीश हुंडिया, निर्मल ठाकुरिया, योगेन्द्र जैन, विजय कोचर, सुरेश सकलेचा, सुशील तातेड़, कमल चौपड़ा, आशा कोठारी, मालती चौपड़ा, धर्मेश मेहता, राजेनद्र नाहर, संजय छाजेड सहित अन्य मौजूद थे।
