सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बड़ा गणपति से मंगल प्रवेश

आज दिगम्बर जैन समाजजनों का धार्मिक उत्साह पश्चिमी क्षेत्र के दो रोड पर नजर आया। बड़े संत सुधा सागर म.सा. आज अपने डेरे से बड़ा गणपति पहुंचे और वहां से दलालबाग तक मंगल प्रवेश जुलूस निकाला गया। इस मंगल प्रवेश जुलूस में जमकर ताम-झाम भी जुटाए गए थे। कई बैंड, सामाजिक संस्थाओं की झांकियां और महिला मंडलों द्वारा की गई तैयारियां भी नजर आई। जैन समाजजनों ने 5 जैन तीर्थों की झांकियां भी इसमें शामिल की। उज्जैन का 101