सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सुधा सागर महाराज की अगवानी महासती डॉ. कुमुदलता म.सा. ने की

नृसिंह वाटिका में संयुक्त प्रवचन के लिए भी आग्रह किया

दिगम्बर जैन समाज के राष्ट्र संत सुधा सागर म.सा. ने कल रात विश्राम ग्रेटर बाबा में किया था और आज सुबह वे ग्रेटर बाबा से बड़ा गणपति विहार कर रहे थे इस दौरान श्वेताम्बर जैन समाज की बड़ी संत महासती डॉ. कुमुदलता म.सा. ने बिजासन रोड स्थित नृसिंह वाटिका के बाहर अगवानी की। महासती डॉ. कुमुदलता म.सा. ने सुधा सागर म.सा. को अपना साहित्य भी भेंट कर अभिनन्दन किया और डॉ. कुमुदलता के नृसिंह वाटिका में चातुर्मास आयोजन के बीच एक दिन संयुक्त प्रवचन के लिए आग्रह भी किया। इस दौरान दीपक जैन टीनू भी मौजूद रहे।