सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

शुक्ल यजुर्वेद संहिता स्वाहाकार का आयोजन

जेलरोड स्थित गणेश मंडल पर श्री शुक्ल यजुर्वेदीय याज्ञवल्क्य संस्था इंदौर के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत शुक्ल यजुर्वेद संहिता स्वाहाकार के अनुष्ठान का शुभारंभ संकल्प, गणेश पूजन, मंडल स्थापना एवं यजुर्वेद देवता के पूजन के बीच अरणि मंथन से उत्पन्न अग्नि से नवग्रह एवं यजुर्वेद संहिता के 3 अध्यायों के मन्त्रों से स्वाहाकार के साथ हुआ। उपेन्द्र जोशी, तुषार जोशी, राजेन्द्र जोशी ने बताया कि आचार्य वेदमूर्ति निखिल भालेराव के निर्देशन एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रफुल्ल जोशी के मुख्य यजमानत्व में यह आयोजन प्रारभ हुआ, जिसकी पूर्णाहुति 27 जुलाई को सुबह 11.30 बजे महाआरती के साथ होगी। नंदकिशोर जोशी, विजय अयाचित, विनोद शाजापुरकर, संदीप पोफलकर ने भी अपनी भूमिका निभाई।