आज और कल छुटपुट बारिश
मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि आज रविवार और कल सोमवार को छुटपुट बारिश का दौर बार-बार चलता रहेगा, कभी तेज बौछारे भी आएगी। बंगाल की खाड़ी से कम दबाव का क्षेत्र बढ़ता हुआ इंदौर गुरुवार को पहुंचेगा, लेकिन मंगलवार से अगले रविवार तक मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहेगा और गुरुवार से रविवार के बीच तेज बरिश की संभावनाएं रहेंगी, हवाएं भी चलेगी, बादल भी बनेंगे।
संत ने दिया घोड़ी को आशीर्वाद
इंदौर (सिटा बल्सा). संत सुधा सागर म.सा. के मंगल प्रवेश जुलूस के दौरान जवाहर मार्ग के नृसिंह बाजार चौराहा पर जुलूस संयोजक प्रिंसपाल टोंग्या ने अपनी घोड़ी प्रिया को संत से आशीर्वाद दिलाया और संत ने
बकायदा आशीर्वाद दिया। टोंग्या ने संत को बताया कि यह घोड़ी म.प्र. में दो बार काम्पटिशन जीत चुकी है, जो अभी केवल दो साल की है।
