सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

माहेश्वरी समाजजनों ने चलाया गौसम्मान हस्ताक्षर अभियान

दक्षिण क्षेत्र माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष अनिल मंत्री ने बताया कि गौ सम्मान और गौ सुरक्षा को लेकर हस्ताक्षर अभियान आज सुबह फूटी कोठी चौराहा पर चलाया गया। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से यह मांग की जा रही है कि गाय को राष्ट्रीय दर्जा के साथ पूरा सम्मान मिले और उनकी सुरक्षा भी हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी हो। आज सुबह हस्ताक्षर के साथ खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि कल गौप्रेमी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौपेंगे। इस दौरान अनिल मंत्री, दिलीप तापड़िया, नवीन मूंदड़ा, विमल बांगड़, विजय हूरकट, विशाल जाखेटिया, अशोक भंसाली, प्रेमनारायण जेठा, सत्यनारायण मंत्री मौजूद थे।