आम आदमी पार्टी ने दिया वाल्मीकि सेना के आंदोलन को समर्थन
वाल्मीकि सेना (मार्शल क्रॉम) द्वारा सफाई मित्रों के अधिकार, सम्मान एवं उनकी विभिन्न न्यायोचित मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन को आम आदमी पार्टी इंदौर जिला टीम ने समर्थन दिया। आप के पदाधिकारियों ने आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं मांगों को विस्तार से सुना। पार्टी ने कहा कि इंदौर को स्वच्छ रखने में सफाई मित्रों का महत्वपूर्ण योगदान है और उनके अधिकारों, सम्मान एवं न्यायोचित मांगों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
बात सुनने के बाद आप पदाधिकारियों ने शासन और निगम प्रशासन से मांग की कि सफाई मित्रों के हक की लड़ाई को स्वीकार किया जाए और स्वच्छता में नम्बर वन बनाने वाले सफाई मित्रों को पूरा सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए। आम आदमी पार्टी वाल्मीकि सेना और सफाई मित्रों के साथ खडी है और जरूरत पड़ने पर मांगों को अधिकारियों के समीप भी उठाया जाएगा। इस दौरान संदीप शर्मा, डॉ. अब्बासी, मोह. अशफाक, शाकिर हुसैन, राकेश सुखलावदिया, आशीष यादव ने वाल्मीकि सेना के पदाधिकारी इंजीनिय, संतोष कल्याणे सहित अन्य से चर्चा की।
शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो। साथ ही परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की भी मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का युवा केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ईमानदार और निष्पक्ष व्यवस्था चाहता है। लाखों छात्र वर्षों की मेहनत और परिवारों की उम्मीदों
