सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कांग्रेस की आज विजय कैंडल रैली

नीट परीक्षा में हुई अनियमितता के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का कल इस्तीफा हुआ और छात्रों ने अपनी विजय बताकर जंतर-मंतर से धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। छात्रों ने मुद्दों पर आधारित इस धरना-प्रदर्शन से अपनी जीत बताई। वहीं शहर कांग्रेस ने भी आज शाम 6 बजे से मधुमिलन चौराहा से डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक विजय रैली कैंडल मार्च के साथ निकालने का निर्णय किया है।

पूर्व में यह कैंडल मार्च था, जो अब विजय रैली के रूप में आयोजित किया जाएगा। छात्र इसे स्वाभिमान रैली भी कह रहे हैं। उक्त जानकारी चिंटू चौकसे ने दी।