बिजासन टेकरी के सामने 50 हजार पौधों का रोपण
शहर में चल रहे पौधारोपण अभियान के तहत आज बिजासन टेकरी के सामने स्थित वन विभाग की जमीन पर 50 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सुमित मिश्रा, आकाश विजयवर्गीय द्वारा आज जनता के साथ मिलकर बिजासन टेकरी के सामने स्थित वन विभाग की भूमि 'रमना' पर 50000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इस पौधा रोपण के लिए व्यापक तैयारी कर ली गई है। आज दिन भर इस स्थान पर पौधे लगाने का काम किया जाएगा।
