इंडिया गेट से कारगिल पहुंची अनूठी श्रद्धांजलि यात्रा
आज देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है और वीर जवानों को नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मौके पर वीर जवानों को नमन किया। उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय युवा आयुष मद्धेशिया वीर जवानों को नमन करने दिल्ली से कारगिल तक पद यात्रा करके पहुंचे। एक महीने में उन्होंने 1000 किमी की पदयात्रा की।
