सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सलामत रहे दोस्ताना हमारा आयोजन होगा

वीणा म्यूजिक ग्रुप और स्टार फेन क्लब द्वारा किशोर कुमार के जन्मदिवस के पूर्व मेलोडियस संगीत कार्यक्रम ‘सलामत रहे दोस्ताना हमारा...' का आयोजन 2 अगस्त, रविवार शाम 7 बजे संतोष सभागृह में होगा। राजेश शर्मा, नासिर खान, जयमाला लाड, सपना जोशी, प्रकाश गुप्ता, किशोर, रफी, मुकेश, लता, आशा द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। राजेश मिश्रा, 7 सदस्यीय लाइव बैंड से प्रस्तुति देंगे। संचालन सतीश पाण्डे करेंगे, संयोजक हेमंत अग्रवाल है।