सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रामामृतम ध्यान साधना में कई लोग हुए लाभान्वित

एमजी रोड,सिटी सेंटर पर रामामृतम ध्यान साधना का सार्थक आयोजन किया गया जिसमें परिसर स्थित सभी प्रतिष्ठानों के सहयोगी बंधुओं, संचालकों एवं परिवारजनों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर 7 मिनिट की ध्यान साधना कर स्वयं के लिए आत्मिक शांति, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। पारस बोहरा, मनीष बोहरा,

स्वाति बोहरा ने बताया कि साधना के बाद 90 दिनों तक रोजाना यह ध्यान साधना करने का संकल्प लिया। सभी साधकों को मात्र 7 मिनिट ध्यान एवं मंत्रोच्चार द्वारा शरीर के 7 चक्रों को जागृत एवं संतुलित करने की साधना का सार्थक प्रदर्शन किया गया। इन्दौर (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)।

गायक मुकेश को उनके जन्मदिवस अवसर पर डे केयर सेन्टर, महालक्ष्मी नगर इंदौर के वरिष्ठ नागरिकों ने राजन रानाडे की अगुवाई में मुकेश के यादगार गीतों का आयोजन किया। केसी पांडे, राधेश्याम जोशी, जेएस गम्भीर, बाबूलाल आर्य, सुबोध सोनी, आशा वशिष्ट, सुमेश, यूके जैन, रमेशचंद्र बेनीवाल, माधव मोटवानी, प्रकाश कुवाल, प्रकाश नंदवाल, एनके बैण्डवाल, अजयसिंह चौहान, राधेश्याम तिवारी एस.एल. निर्मल, केके सोनी, अफजल शेख, रवि फणसे, मूलचंद गुप्ता, अभय जैन, प्रशांत मोटे, राजेन्द्र अग्रवाल, कर्नल ललित आंनद, अशोक जैन, एके जैन, विजय अय्यर, श्रीमती अय्यर, पांचुनकर दादा, राजकुमार सारडा ने अपनी भूमिका गीतों के माध्यम से निभाई।