सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अग्रसेन ग्रुप ने भी शुरू किया पौधारोपण कार्य

251 पौधे लगाने का इस बार भी है लक्ष्य

अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 251 पौधे रोपने के कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम मंदिर पंंचकुइयां से किया गया। ग्रुप सदस्यों ने श्रीराम मंदिर स्थित भोलेनाथ का अभिषेक परिवार के साथ किया और यही की

गौशाला में गो की पेटपूजा कराई गई और पौधे भी रोपे गए और बच्चोें को भोजन भी करवाया गया। 251 पौधे रोपने का लक्ष्य शुरू हो चुका है। शिव जिंदल, राजेश गर्ग, कमलेश मित्तल, राजकुमार बंसल, डॉ. गोविन्द सिंघल सहित अन्य मौजूद थे।