मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

यतिजी महाराज के स्वागत में उमड़े श्रद्धालु

सिद्धपीठ हथियाराम मठ, गाजीपुर के पीठाधीश्वर एवं भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान ट्रस्ट के प्रमुख संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानीनंदन यतीजी महाराज का 16 वर्षों के लंबे अंतराल के पश्चात आगमन हुआ तो उनका श्रद्धालुओं ने विमानतल पर ढोल ढमाके के साथ स्वागत किया। 50 कार के काफिले के साथ संत को सांवेर स्थित विश्वनाथ धाम ले जाया गया। रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया।

पुष्पवर्षा की गई, लाल कारपेट बिछाया गया। विश्वनाथधाम श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। प्रतिमा पर पूजन के बाद संत ने उदबोधन भी दिया। सुभाष गोयल, मुकेश कचोलिया, पंकज मित्तल, धीरेन पटेल, अनिल मदान, रमाकांत अग्रवाल, खुशबू झा, मुन्ना सेठी, संजय पंवार ने भी संत का स्वागत किया।

विपिन सिंह, शिवानंद सिंह सहित विनोद चंदानी,राधेश्याम शर्मा, हेमंत गोयल, रामदास अग्रवाल, धनसिंह पंवार, पवन जायसवाल, पंकज अग्रवाल, कपिल गर्ग, अखिलेश गोयल, लव अग्रवाल एवं आकाश गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।