अनघ चित्तौड़ा ने बनाया रिकार्ड 7 वर्ष की आयु में 50 मंत्र और श्लोक बोलने में दिखाई महारथ
श्रद्धा प्रणय चित्तौड़ा के 7 वर्षीय बेटे अनघ चित्तौड़ा ने 10 मिनिट 48 सेकंड के रिकॉर्ड टाईम में 50 मंत्र और श्लोक बोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसको वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड ने सर्टिफाइड किया है। अनघ का यह रिकॉर्ड उनके 7 वर्ष के पूर्ण होने यानी 29 जून में 3 मिनट 1 सेकंड में 50 मसालों की पहचान की थी और 3 वर्ष 11 माह 13 दिन की उम्र में 9 अंक की संख्या 10 करोड़ तक की 50 जोड़ी संख्याओं की तुलना केवल 5 मिनट 20 सेकंड में कर रिकार्ड बनाया था। इस रिकार्ड पर समाजजनों और अन्य ने भी बधाई दी है।
