सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बच्चे विदेश में गए तो माता-पिता ने बताई नाट्या में पीड़ा

आनंदमोहन माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से रंगमंच आर्ट ऑफ ड्रामा द्वारा आनंद मोहन माथुर सभागृह में मराठी नाटककार जयवंत दलवी द्वारा लिखित एवं संदीप दुबे द्वारा निर्देशित बेहद मार्मिक नाटक ‘संध्या छाया' का मंचन किया गया। नाट्या में बच्चों के विदेश जाने के बाद वृद्ध माता-पिता की पीड़ा, अकेलापान और बच्चों की प्रतिक्षा को मंच पर जीवंत किया गया। बच्चे उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए विदेश जाते हैं और वहीं बस जाते हैं और माता- पिता बच्चों के लौटने की आस में इंतजार करते रहते हैं।

संस्था छाया जीवन ने यह नाट्या की प्रस्तुति कराई। ओम कुमार, प्रिया झाला, संदीप दुबे, सपना जोशी, वेदांत विजयवर्गीय, ओपी सोमानी, देवेश श्रीवास्तव, आदित्य जैन, निर्मल जैन, लावाण्य साहू, पुलकित त्रिपाठी, रमेश बाबू विद्यार्थी ने अपनी भूमिका इस नाट्या में निभाई।