सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

ताई के पत्र के समर्थन में कांग्रेस का पत्र

न.प्र.)। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इन्दौर में पहले विमानतल की अनदेखी और उसके बाद रेलवे की अनदेखी पर पहले मुख्यमंत्री और फिर पश्चिामी रेलमंत्री को पत्र लिखा। ताई के दोनों पत्र चर्चा में है। ऐसे में कांग्रेस नेता सन्नी राजपाल ने ताई के पत्र के जवाब में पत्र लिखकर इन्दौर के साथ रेलवे की अनदेखी पर लिखे पत्र का समर्थन किया और कहा कि 45लाख से अधिक की आबादी वाले इन्दौर को रेलवे अधिकारी कब तक अनाथ समझेंगे, जबकि केन्द्र और प्रदेश के अलावा निगम भी भाजपा परिषद की है।

राजपाल ने कहा कि शर्म की बात है कि इन्दौर की आठ बार की सांसद ताई को जीएम को पत्र लिखकर पूछना पड रहा है कि आपने इन्दौर को अनाथ समझ लिया है।