सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जनसंपर्क कर्मचारी पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

वंदना नगर क्षेत्र में जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी और उनके परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घर के सामने कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया था, जिसमें कर्मचारी के सिर पर डंडे से हमला किया गया था।

पुलिस के अनुसार फरियादी अनिल माने,जो शासकीय जनसंपर्क विभाग

विगत दिनों हुआ था कचरा फेंकने पर विवाद, डंडे से सिर फोड़कर कर दिया खूनम झार

में कार्यरत हैं,ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पड़ोस में रहने वाली आशा गायकवाड़ उनके घर के सामने कचरा फेंक रही थी। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान उसका बेटा संदीप गायकवाड़ मारपीट पर उतर आया,जबकि दूसरे बेटे जगदीश गायकवाड़ ने लकड़ी के डंडे से अनिल माने के सिर पर हमला कर दिया।

हमले में उनका सिर फट गया और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अनिल माने के बेटे रामकुमार माने,पत्नी और बेटी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे।

घायल अनिल माने का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद एरोड्रम थाना पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज, धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशा गायकवाड़,संदीप गायकवाड़, जगदीश गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।