कुराश प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
नेहरू स्टेडियम में श्री राम मार्शल आर्ट्स अकादमी द्वारा सब-जूनियर कुराश खिलाड़ियों के चयन के लिए एक दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया। चयनित खिलाड़ी अगले माह आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राहुल व्यास, महेश पुरोहित, दीपक जाट, लावण्या यादव, निष्ठा सोनी और लक्षिका वर्मा ने चयन सम्पन्न कराया।
इसमें कोच आकाश तिवारी, सृष्टि तिवारी, पूजा प्रजापत, मोहिनी प्रजापत और प्रत्यक्ष पुरोहित, खुशबू भगोरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया सहित ओम सिलावट, कपिल तिवारी, संजय धन्नालाल गोयल, गौरव जामदार, कैलाश बाथम, शिव दुब्बल, चेतन जोशी, निकुंज गोयल एवं डॉ. सुकेन दशोरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रायल के बाद जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया उनमें वशिष्ठ पुरोहित, रूद्र सिलावट, युगवीर गोसर, निशिक वर्मा, उमिका यादव, गौरिका यादव, ट्विंकल सिलावट, आरूषि ओढवाल, धानी ओढवाल, चाहत ओढवाल, अनाया भाबड़, मानव चौधरी, पुनीत सिलावट, हिमांशी वर्मा, अमन मुराडे, हिवा जोशी, आयुष्मान दुब्बल, पलक दुब्बल और तनव जोशी शामिल हैं।
