सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सरकारी स्कूल में शेड और शौचालय की सौगात

खेल गतिविधि में मिलेगा सहयोग

विधानसभा दो के अंतर्गत नंदा नगर स्थित सरकारी स्कूल भवन में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए स्कूल परिसर में आने वाले दिनों में बेहद जल्द स्कूल परिसर के खाली मैदान के बड़े हिस्से में नवीन छाया शेड का निर्माण किया जाएगा। जिससे विद्यालय भवन में क्लास रूम की कमी को दूर कर छात्रों को शेड के नीचे पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पर्याप्त जगह मिल जाएगी। इसके अलावा शासकीय विद्यालय की छात्र- छात्राओं की सुविधा के लिए परिसर में एक और अतिरिक्त नए सुविधा घर यानी आधुनिक शौचालय निर्माण की भी सुविधा भी मिलने वाली है। जिसको लेकर निगम के शाला प्रकोष्ठ की ओर से तैयारी भी शुरू हो गई है।

नए शेड में खेल गतिविधियां और कार्यक्रम

में होगी आसानी- वहीं अब

कहा जा रहा है कि 15 अगस्त से पहले क्षेत्रीय रहवासियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मांग और लगातार प्रयास के बाद अब आने वाले दिनों में बेहद जल्द निर्माण कार्य भी शुरू करने की तैयारी है। जिसके तहत यहां करीब 40 लाख रुपए के आसपास खर्च किए जाएंगे। शासकीय विद्यालय परिसर के बड़े हिस्से में भव्य टीन शेड का निर्माण कर खुले हिस्से को चारों ओर से कवर्ड कर टीन शेड का बड़ा हॉल बनाया जाएगा।

जहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों का बेहतर संचालन भी हो सकेगा। इसके साथ ही विद्यालय भवन में होने वाले वार्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आसानी से नवीन छायादार शेड में आराम से बिना किसी रुकावट के हो सकेंगे। छात्रों की सुविधा के लिए एक और अतिरिक्त नए शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा।

साथ ही जिन क्लास रूम की टाइल्स खराब है वहां बदलने के साथ कुछ जगह नई टाइल्स लगाई जाएगी। जबकि अभी बारिश और गर्मी में जगह की कमी के चलते खुले में कार्यक्रम करने में परेशानी होती है।