पूर्वी रिंग रोड पर मेट्रो के काम ने अब पकड़ी रफ्तार
रात में और ज्यादा तेजी से चल रहा काम
रोबोट चौराहे से खजराना तक के हिस्से को जगमगाने के लिए 40 से ज्यादा एलईडी की जगमगाहट
पूर्वी रिंगरोड पर रोबोट चौराहे से खजराना तक के बड़े हिस्से में मेट्रो के काम में जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। जिसके तहत वर्तमान में यहां पहले से कई गुना ज्यादा तेजी के साथ काम चल रहा है। करीब 10 से 15 पिलर बनकर तैयार हो रहे है।
जिसमें से आधे से ज्यादा बनकर तैयार भी हो चुके है। साथ ही इस हिस्से में रोशनी के लिए 40 से ज्यादा नए इलेक्ट्रिक पोल पर आकर्षक तेज रोशनी वाली बड़ी एलईडी लाइटिंग भी लगाई गई है। इसके अलावा बड़ी बात यह है कि दिन से ज्यादा यहां रात में और ज्यादा तेजी के साथ काम चल रहा है ताकि आने वाले दिनों में जल्द रिंग रोड के बड़े हिस्से में भी रोबोट चौराहे से खजराना तक के बड़े हिस्से में मेट्रो के काम को गति देने की प्लानिंग के तहत यहां दिन- रात तेजी के साथ काम किया जा रहा है।
गौरतलब है कि वर्तमान में गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर तक के बड़े हिस्से में लंबे समय से मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा इसके आगे विजय नगर और रेडिसन चौराहे तक के बड़े हिस्से में भी ट्रायल रन किया जा चुका है। वहीं अब इसके आगे के हिस्से में स्टेशन निर्माण सहित अन्य काम को गति देने की तैयारी भी तेजी के साथ चल रही है।
इसके बाद जल्द आने वाले दिनों में आम लोगों के लिए प्रायोरिटी के साथ इस लंबे रूट तक मेट्रो का संचालन शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। जिसको लेकर वर्तमान में यहां दिन-रात तेजी के साथ काम हो रहा है। राहत की बात यह है कि रिंग रोड पर बड़े हिस्से में अब रात में भी तेजी के साथ काम हो रहा है।
जिसके लिए बाधाएं दूर करते हुए जहां रोशनी की कमी होने से मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा यहां रोबोट चौराहे से खजराना चौराहे तक के बड़े हिस्से में करीब 40 से ज्यादा नए पोल लगाकर इन पर आकर्षक तेज रोशनी वाली एलइडी लाइटिंग लगाई गई है जिससे अब रात में भी मेट्रो का काम पहले से और ज्यादा दुगनी तेजी के साथ चल रहा है।
