सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मीडिया कर्मियों के मेधावी बच्चों का सम्मान

इन्दौर प्रेस क्लब ने काबिलियत को सलाम कार्यक्रम में कल मीडिया कर्मियों के मेधावी बच्चों के सम्मान का आयोजन किया। 5वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के साथ ही विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले 100 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया। सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाडे, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, शोभा पेठनकर, सिद्धांत जोशी की विशेष मौजूदगी रही।

क्लब के दीपक कर्दम ने बताया कि 5 बच्चों का चयन लक्की ड्रा से करते हुए उन्हें सामग्री भी प्रदान की गई। वहीं नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया गया। शहर, प्रदेश के साथ देश को 2029 तक ड्रग प्री बनाने की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने नशा विरोधी अभियान से संबंधित एक प्रजेंटेशन दिया, जिसमें मुख्यमंत्री, डीजीपी, पुलिस कमिश्नर के संदेश भी शामिल थे।

अभियान से संबंधित केप और पेम्पलेट का वितरण भी कार्यक्रम में किया गया। दीपक कर्दम, संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, प्रदीप जोशी, अभिषेक चेंडके, मुकेश तिवारी,अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, मनीष मक्खर, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय भट्ट, नितिन जैन, अभिषेक रघुवंशी, लक्ष्मीकांत पंडित मौजूद थे।