सांई बाबा का किया फलों से श्रृंगार
लवकुश आवास विहार सुखलिया में सांई बाबा मंदिर में तीन दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव में कल बाबा के मंदिर में फलों की वाटिका सजाई गई। सैकड़ों दीपों से महाआरती की गई, भजन संध्या, भंडारा का आयोजन भी हुआ और कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ, जमकर बाबा के जयकारे भी गूंजे। चन्द्रकांत कुंजीर, करण कुंजीर ने बताया कि विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, राजेन्द्र राठौर, मुन्नालाल यादव, चंदू शिंदे, सुरजीतसिंह वालिया, राजू भदौरिया, मिलिंद दीघे, निहारिका कुंजीर, रिया कुंजीर, प्रमोद गौरे, रमेश खेड़े, स्वाति मोहिते, सुनील खंडंगले, संतोष पंवार मौजूद थे।
