सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आरोग्य भारती की संगठनात्मक बैठक

आरोग्य भारती द्वारिका जिला इंदौर महानगर की संगठनात्मक बैठक योग वृक्ष मंदिर संगम नगर पर हुई। जिला अध्यक्ष डॉ. आरएन मिश्रा ने बताया कि तीज त्योहार के मद्देनजर महिला संगठन से जागरूकता कार्यक्रम और त्योहार पर चर्चा करना, पौधारोपण, विद्यालयों में स्वास्थ्य शिविर को लेकर संचालकों से चर्चा करना

सहित कई मुद्दे इस बैठक में रखे गए। डॉ. आरएन मिश्रा, वीरसिंह यादव, लोकेश जोशी, रमेश शर्मा, रेखा त्रिपाठी, डॉ. पवन गुप्ता, प्रभाकर कोहेकर, बृजेश नागर, ललित त्रिपाठी, डॉ. निलेश दुबे, रोशनसिंह चौहान, टीकाराम कुशवाह सहित अन्य मौजूद थे।