सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

1120 विद्यार्थियों को मिली सामग्री

नमो-नमो शंकरा ने चलाया शिक्षा संकल्प अभियान

संस्था नमो-नमो शंकरा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शिक्षा संकल्प अभियान के अन्तर्गत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए बड़ा आयोजन संस्था के पंकज फतेहचंदानी ने कराया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार के 12 सफल वर्ष पर इस अभियान में फतेहचंदानी ने 1120 जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा की नई उड़ान के अन्तर्गत कॉपियाँ, स्टेशनरी, वॉटर बॉटल एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री निःशुल्क वितरित की गई। राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

देशभक्ति के गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, संध्या चौकसे, अनिल लखवानी, कशिश सतवानी, गोपाल गोयल, अजय शिवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। फतेहचंदानी ने संबोधन में शिक्षा उद्देश्य की जानकारी भी दी।

अतिथियों को पौधा भेंट किया गया। इस आयोजन में हरीश राजानी, तरुण जेठानी, खुशी चांदवानी, सागर हबलानी की भूमिका प्रमुख रही। इस कार्यक्रम में दानदाताओं ने भी सहयोग किया।