सांसद ने शुरू कराया ब्लड बैंक और सेन्टर
श्री मंगल नगर बिचौली हप्सी रोड पर बालाजी चैरिटेबल ब्लड सेंटर और ब्लड बैंक के प्रकल्प का शुभारम्भ किया गया। इस अच्छे संकल्प की शुरुआत सांसद शंकर लालवानी एवं पार्षद राजीव जैन ने की। उन्होने ब्लड बैंक और सेन्टर को लेकर सार्थक उदबोधन भी दिया। डॉ. आर के गौड़, डॉ. एएल शर्मा, डॉ. विकास गुप्ता, एनएन गोयल, सत्येन्द्रसिंह राठौर मौजूद थे।
