सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आप ने निकाला विरोध का मार्च

सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने विरोध मार्च आयोजित किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की। विरोध मार्च भोलाराम उस्ताद मार्ग एंट्री गेट से प्रारंभ होकर भोलाराम उस्ताद मार्ग होते हुए रिंग रोड तक निकाला गया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सोनम वांगचुक के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी’ केन्द्रीय मंत्री ‘धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा’ जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

सोनम वांगचुक द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों और उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि उनकी मांगों पर तत्काल सकारात्मक कदम उठाए जाएं। विरोध मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान कमल गुप्ता, अनुराग यादव, हेमंत जोशी सहित अन्य मौजूद थे।