सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पटवारी ने भाजपा प्रत्याशी को गले लगाया

कई तरह की बातों में उलझाया

दतिया उपचुनाव चल रहा है भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रचार में लगी हुई है। कल इस उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की चिरुला गांव में नुक्कड़ चुनावी सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी वहां से निकलते दिखे, पटवारी मंच पर थे, तिवारी को पटवारी ने बुलवाया और पहले गले लगाया और फिर तिवारी को बातों में उलझाकर आनन्द लेने की कोशिश भी की। पूरा दृश्य वीडियो में कैद होकर सोशल मीडिया की सुर्खिया बटोर रहा है।

पटवारी ने जिस तरह तिवारी को बुलाकर बात में उलझाया और फिर मजे लिए वह सबकुछ दृश्य चर्चा में बन गया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी हंस पड़े।