पहले वाहन भिड़े, फिर चालक
जूनी थाना क्षेत्र के पलसीकर चौराहा पर बीती रात बाइक और कार में भिड़ंत हो गई। वाहनों की भिड़ंत के बाद दोनों चालक भी आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई। मौके पर भीड़ भी जमा हो गई। जूनी इन्दौर पुलिस को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची और चालकों को थाना ले आई।
