सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

5वीं-8वीं की अंक सूची में संशोधन की कार्रवाई

राज्य शिक्षा केन्द्र ने सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा की घोषणा के बाद फाइनल अंक सूची जारी की गई थी। उसमें कुछ गलतियां रही हो तो उसके संशोधन की कार्रवाई करवाई जाए। केन्द्र ने यह भी कहा कि पोर्टल के माध्यम से छात्रों की प्रावधिक अंकसूची जारी की गई थी। अब इसमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं।