सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मूसाखेड़ी चौराहे पर युवक पर धारदार चाकू से हमला

आजाद नगर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों द्वारा बीच सड़क पर एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने और लात-घूंसों से मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सर्विस रोड से गुजर रहे युवक को अकारण रोककर बदमाशों ने गाली- गलौज की और विरोध करने पर सिर पर चाकू से वार कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

वारदात में मयूर नगर मूसाखेड़ी निवासी फरियादी सोनू पिता गणपत वानखेड़े ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित सोनू ने पुलिस को बताया कि वह मूसाखेड़ी चौराहे के पास सर्विस रोड से होकर जा रहा था, तभी पीछे से मयूर नगर का ही रहने वाला आरोपी मनीष आया गालियां देने लगा। जब सोनू ने उसे अकारण गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी मनीष ने गुस्से में आकर अपने हाथ में लिया हुआ धारदार चाकू निकालकर सीधे सोनू के सिर पर मार दिया, जिससे उसके सिर में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा।

इसी दौरान आरोपी मनीष के साथ मौजूद उसके दो अन्य साथी यश और रवि ने भी पीड़ित सोनू को घेर लिया और थप्पड़ों व मुक्कों से उसकी जमकर पिटाई कर