अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा ने दिया बेटे को जन्म
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस के घर चौथे बच्चे के रूप में बेटे का जन्म हुआ है। पिछले 156 वर्षों में पद पर रहते हुए किसी अमेरिकी उपराष्ट्रपति के घर बच्चे के जन्म की यह पहली ऐतिहासिक घटना है। इससे पहले साल 1870 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति शूयलर कोलफैक्स के घर बेटे का जन्म हुआ था।
