वर्ल्ड कप चौराहा के लेफ्ट टर्न का आज शुभारंभ
निगम ने खर्च किए 30 लाख, अब होगी नागरिकों को सुविधा
नगर निगम के द्वारा वर्ल्ड कप चौराहा पर तैयार किए गए लेफ्ट टर्न का आज शुभारंभ कराया जाएगा। इस काम पर निगम के द्वारा 30 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। निगम के अधिकारियों का मानना है कि इस लेफ्ट टर्न के तैयार हो जाने से वाहन चालकों को सुविधा होगी।
इस मामले में कलेक्टर ने लेफ्ट टर्न का फैसला लिया था, इसके बाद प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी। नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा यह कोशिश की जा रही है कि आज ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव के हाथों इस चौराहे के नवनिर्मित लेफ्ट टर्न का शुभारंभ करवा दिया जाए। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक महेंद्र हडिया को भी निमंत्रित किया गया है।
